गोंडा में आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती का संगोष्ठी आयोजन..
0 comments, 2022-04-11, 484335 views
भारतीय जनता पार्टी, गोण्डा द्वारा मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के निमित्त जनपद के विभिन्न स्थानों पर आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता द्वारा किया गया।
जिला मीडिया राघवेन्द्र ओझा पट्टू ने बताया कि जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप द्वारा परसपुर मण्डल स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में छात्रों के मध्य महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्री बाई फुले की जीवन पर प्रकाश डाला गया।
गोष्ठी में छात्रों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले को 19वी. सदी का प्रमुख समाज सेवक माना जाता है। उन्होंने भारतीय समाज में फैली अनेक कुरूतियों को दूर करने के लिए सतत संघर्ष किया। अछुतोद्वार, नारी-शिक्षा, विधवा – विवाह और किसानो के हित के लिए ज्योतिबा ने उल्लेखनीय कार्य किये। उनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को सतारा महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी पत्नी
सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। महात्मा ज्योतिराव को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। वही अनुसूचित जाति छात्रावास गोण्डा में युवा मोर्चा के तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें युवाओ के मध्य महात्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। आज के इस कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र ओझा, सोशल मीडिया प्रमुख अविनाश जायसवाल, मनीष द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष परसपुर डॉ शिव प्रताप सिंह, डॉ अरुण प्रताप सिंह, विपिन श्रीवास्तव, संदीप सिंह, लवकुश सिंह, बब्बू सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी इत्यादि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यश तिवारी
यूपी पत्रिका डेस्क
और न्यूज़ पढ़ें
0 Comments