भारत आयीं जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक का भव्य स्वागत
सम्बंधित लोकप्रिय ख़बरें
बदायूँ के पूर्व मंत्री आबिद रजा की सपा में एक बार फ़िर घर वापसी !
फेसबुक लाइव करने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बेहद नाराज़ !
विधायक आकाश को आवंटित हुआ आवास !
मुख्यमंत्री योगी आज कानपुर को देंगे सौगात,कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास...
अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक मकान में घुसा, हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्ची घायल हुई...
0 comments, 2022-12-06, 126408 views
भारत आयीं जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक का भव्य स्वागत
जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुँच गयीं जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। नई दिल्ली पहुंचने के बाद सबसे पहले जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक ने गांधी स्मृति पर श्रद्धांजलि अर्पित कर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। भारत के विदेश मंत्री डॉo एसo जयशंकर ने दिल्ली में जर्मन की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक से मुलाकात की और कई एहम मुद्दों पर चर्चा की।
विदेश मंत्री डॉo एसo जयशंकर ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया है। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर लिखा भारत में आपका स्वागत है।
जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक की ये यात्रा कई मायनो में ख़ास मानी जा रही है। दिल्ली पहुंचने से पहले उन्होंने कहा कि भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति और ठोस लोकतंत्र है और कई देशों का रोल मॉडल भी है।
अन्नालेना बेयरबॉक ने कहा कि तमाम आंतरिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया के कई देशों के लिए एक आदर्श और सेतु है। भारत जर्मनी का भी एक स्वाभाविक साझेदार है। विदेश मंत्री जयशंकर और जर्मनी की उनकी समकक्ष एनालेना बेयरबॉक के बीच होने वाली वार्ता में चीन के साथ भारत के संबंध और यूक्रेन पर रूस के युद्ध के नतीजों पर चर्चा होने की संभावना है।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

शाश्वत तिवारी
स्वतंत्र पत्रकार
और न्यूज़ पढ़ें
0 Comments