खबर का असर: प्रशासन ने लिया संज्ञान, बदल गयी फुटब्रिज की सूरत
सम्बंधित लोकप्रिय ख़बरें
राजधानी लखनऊ मे मनचलो औऱ आसामजिक तत्वो के लिए माकूल जगह बन चके पालिटेक्निक फुटब्रिज का आखिरकर प्रशासनिक अधिकारियो द्रारा संज्ञान लिया गया है। इसके तहत न सिर्फ महफिल जमाकर बैठने औऱ महिलाओ से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले मनचलो पर शिकंजा कसा गया है। बल्कि ब्रिज पर सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर रही प्रकाश व्यवस्था से निपटने का भी काम किया गया है।
गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के पालिटेक्निक फुटब्रिज पर महिलाओ की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के सवालात खड़े हो रहे थे। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियो द्रारा उनका संज्ञान लेते हुए उन पर कार्यवाई की गयी है। बताते चले कि आम लोगो को सुविधा प्रदान करने के लिए बनवाया गया यह फुटब्रिज इतना असुरक्षित हो गया था कि शाम होते ही महिलाए इस ब्रिज से गुजरने में असहज महसूस करती थी। इस असुरक्षा औऱ असहजता का कारण था कि शाम होते ही मनचले यहा आकर अपनी महफिल जमाकर बैठ जाते थे औऱ गुजरने वाली महिलाओ पर अश्लील कमेंट करते थे। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियो द्रारा इन सभी अव्यवस्थाओ पर शिकंजा कसने का काम किया गया है।
सम्बन्धित खबरें-
लखनऊ: होल्डिंग्स की आड़ में मनचलो को मिल रही सह, पुलिस प्रशासन का नही जा रहा ध्यान

गौरव शुक्ल
संवाददाता
और न्यूज़ पढ़ें
0 Comments