प्रसपा नेता पर दर्ज हुए 2 मुकदमे, हॉस्पिटल में डॉक्टर को जान से मारने की दी थी धमकी
0 comments, 2020-12-27, 119538 views
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रसपा नेता अमित जानी पर 2 मुकदमे दर्ज हुए हैं। हॉस्पिटल में डॉक्टर को जान से मारने की दी थी धमकी। अमित जानी असलहा धारियों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। बिना परमिशन के जनसभा करने पर भी मुकदमा दर्ज़ किया गया है। 17 दिसंबर को शिवपाल यादव की रैली कराई थी। प्रसपा नेता अमित जानी अक्सर विवादों रहते हैं।
अमित जानी पर मेरठ के दो थानों में उन पर 24 घंटे के भीतर दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। एक मामले में डॉक्टर को धमकाने और दूसरे मामले में बिना परमिशन सभा करने का आरोप है। कंकरखेड़ा के शोभापुर में दर्शन हॉस्पिटल है। अमित जानी कुछ समर्थकों के साथ शुक्रवार रात 9.25 बजे हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज को देखने के लिए आए।
डॉ. राहुल पाराशर का कहना है कि अमित जानी (Amit Jani) कुछ हथियारबंद लोगों के साथ हॉस्पिटल में दाखिल हुए। उन्होंने स्टाफ से अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। किसी के भी मुंह पर मास्क नहीं था। डॉक्टर ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराई है।

दीपा सिंह
यूपी पत्रिका डेस्क
और न्यूज़ पढ़ें
0 Comments